वार्षिक खेलकूद उत्सव प्रतियोगिता
 

वार्षिक खेलकूद उत्सव प्रतियोगिता


Venue : Govt. College Ghumka
Date : 12-02-2025
 
Story Details
घुमका:- शासकीय रानी अवंती बाई लोधी महाविद्यालय, घुमका, जिला-राजनांदगांव (छ.ग.) में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के अतंर्गत दिनांक 12.02.2025 को क्रीडा विभाग एवं संस्कृतिक विभाग के संयुक्त तत्वाधान में वार्षिक खेलकूद उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उद्घाटन समारोह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्यदेव त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, खेल विधा के माध्यम से हम सभी सदैव तंदरूस्त व स्वस्थ रहते हूए व्यक्तित्व का विकास कर सकते है। छात्र जीवन में खेल का महत्वपूर्ण स्थान है इसे हम सभी को आत्मसात करनी चाहिए। 
इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. रोहन प्रसाद (सहा.प्रा. अर्थशास्त्र), श्रीमती प्रति खुरसैल (सहा.प्रा. रसायनशास्त्र), श्री दीपक वर्मा (सहा.प्रा.-इतिहास), कार्यक्रम अधिकारी श्री भारतेन्दू प्रसाद वर्मा सहा.प्रा. अंग्रेजी), खेल प्रशिक्षक श्री जयप्रकाश वर्मा एवं समस्त खेलकूद प्रभारी श्रीमती सोमकुमारी, श्रीमती योगिता, श्रीमती नीतू देवांगन एवं डॉ. मीरा देवांगन उपस्थित रहे।
खेलकूद उत्सव में मंहेदी, फैंसी डेªस, व्यंजन प्रतियोगिता, जलेबी दौड़, सुईधागा दौड़, कुर्सी दौड़ एवं 100मी. दौड़ किया गया, जिसमें मंहेदी प्रतियोगिता में कु. प्रेरणा साहू (बी.कॉम. द्वितीय सेमे.) ने प्रथम व कु. प्रिया साहू (बी.एससी. गणित तृतीय वर्ष) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। फैंसी डेªस में कु. टाकेश्वरी वर्मा (बी.ए. द्वितीय वर्ष) ने प्रथम व कु. दिव्या धनकर (बी.एससी. द्वितीय सेमे.) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। व्यंजन प्रतियोगिता में कु. रोशनी वर्मा (बी.ए. तृतीय वर्ष) ने प्रथम व   कु. टाकेश्वरी वर्मा (बी.ए. द्वितीय वर्ष) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जलेबी दौड़ मे कु. टाकेश्वरी वर्मा (बी.ए. द्वितीय वर्ष) ने प्रथम व कु. रीना वर्मा (बी.एससी. तृतीय वर्ष) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सुईधागा दौड़ प्रतियोगिता में कु. टाकेश्वरी वर्मा (बी.ए. द्वितीय वर्ष) ने प्रथम व कु. भारती यादव (बी.एससी. द्वितीय वर्ष) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुर्सी दौड़ में कु. टाकेश्वरी वर्मा (बी.ए. द्वितीय वर्ष) प्रथम व कु. देवश्री वर्मा (बी.एससी. तृतीय वर्ष) द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं 100 मी. दौड़ में कु. होमेश्वरी वर्मा (बी.ए. द्वितीय वर्ष) प्रथम व कु. संतोषी (बी.ए. द्वितीय वर्ष) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।